Facebook-f Youtube X-twitter

सेस राम आज़ाद बने कुल्लू कांग्रेस कमेटी के तीसरे बार जिला अध्यक्ष

Kullu, Manminder Arora-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्षों के चयन के बाद सेस राम आज़ाद को तीसरी बार जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद सेस राम आज़ाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ढालपुर में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।

बीते दिनों बजौरा में बंजार कांग्रेस द्वारा स्वागत किए जाने के बाद ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेस राम आज़ाद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार गरीबों और आम जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ लाखों लोगों तक पहुंच रहा है और इसी वजह से जनता का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है।उन्होंने आगे कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार प्रदेश में फिर से रिपीट करेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। सेस राम आज़ाद ने कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा योजना के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिला था। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार इस योजना में बदलाव ला रही है, जिससे देश के गरीबों को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश और देश स्तर पर विरोध कर रही है और आने वाले समय में आम जनता के साथ मिलकर इसका विरोध जारी रखा जाएगा।सेस राम आज़ाद की नियुक्ति और कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने और जनता के हितों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.