Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

6 महीनों से ठप DIPHL  लैब का निर्माण,सवा करोड़ की परियोजना पर लटकी मरीजों की उम्मीदें

Mandi, Dharamveer-:केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत जोनल अस्पताल मंडी में प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (DIPHL) का निर्माण कार्य पिछले छह महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इस अत्याधुनिक लैब के निर्माण पर करीब सवा करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है, लेकिन कार्यदायी एजेंसी की लापरवाही के चलते अभी तक सिविल कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।

यह लैब जोनल अस्पताल मंडी के पुराने गायनी वार्ड में बनाई जा रही है। योजना का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें अलग-अलग लैब में भटकना न पड़े। हालांकि, हकीकत यह है कि पिछले दो वर्षों से यह परियोजना सुस्त गति से चल रही है और बीते छह महीनों से काम पूरी तरह बंद पड़ा है। निर्माण एजेंसी द्वारा अब तक केवल तोड़फोड़ का कार्य किया गया है, इसके बाद कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बेरी ने जोनल अस्पताल मंडी का दौरा कर इस परियोजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, संबंधित कंपनी द्वारा काम दोबारा शुरू नहीं किया गया, जिससे अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ आम जनता में भी नाराजगी बढ़ रही है।

जोनल अस्पताल मंडी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य एचएलएल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सिविल कार्य पूरा करवा लिया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। डॉ. ठाकुर के अनुसार, लैब के शुरू होने से अस्पताल की जांच सेवाओं में बड़ा सुधार आएगा।वर्तमान में जोनल अस्पताल मंडी में पांच अलग-अलग लैब संचालित की जा रही हैं, जो अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं। इस कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को टेस्ट करवाने और सैंपल जमा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है।डीआईपीएचएल लैब के शुरू होने से सभी जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ मरीजों को काफी राहत मिलेगी।अब देखना यह है कि प्रशासन और निर्माण एजेंसी इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना को कब तक धरातल पर उतार पाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.