Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में कोहरे की आड़ में चोर सक्रिय, बस स्टैंड पर 11 दुकानों के ताले टूटे

रेवाड़ी | जिले में कोहरे के बढ़ते ही चोरी की वारदातों में भी तेजी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार देर रात नकाबपोश चोरों ने गांव खोरी के बस स्टैंड स्थित दुकानों को निशाना बनाते हुए एक साथ 11 दुकानों के ताले तोड़ दिए और करीब दो लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए।

चोरों की यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश गैस कटर और ग्राइंडर की मदद से दुकानों के शटर और गल्लों को काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने हार्डवेयर, मेडिकल स्टोर, लाइब्रेरी, गारमेंट्स, साइकिल और मिष्ठान की दुकानों समेत कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला। इसके बाद दुकानदारों ने एक-दूसरे को सूचना दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दुकानदार सतेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले दस दिनों में बावल क्षेत्र के गांव नांगल तेजू और रायपुर में सात दुकानों और दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार बढ़ रही वारदातों से खोरी बस स्टैंड के दुकानदारों में रोष है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.