Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश IPS एसोसिएशन ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पास कर कहा गया कि यह बयान हिमाचली और गैर-हिमाचली अधिकारियों में भेदभाव पैदा करने वाला है और अधिकारियों के मनोबल को कमजोर करता है।
एसोसिएशन ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि किसी भी IPS अधिकारी को भविष्य में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अधीन पोस्टिंग न दी जाए। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह की टिप्पणिया नहीं की जाएंगी।हिमाचल IPS एसोसिएशन ने अधिकारियों के सम्मान, एकता और तटस्थता बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए और किसी प्रकार के भेदभाव से बचा जाना चाहिए, ताकि राज्य प्रशासन सुचारू और निष्पक्ष तरीके से कार्य कर सके।