Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SBI Home Loan: 40 लाख के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी और EMI?

 नई दिल्ली | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से सस्ता होम लोन लेने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। रिजर्व बैंक द्वारा पिछले वर्ष रेपो रेट में 1.25% की कटौती के बाद बैंकों ने ब्याज दरों में कमी देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने घर खरीदने के लिए 7.25% सालाना ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराना शुरू किया है।

यदि कोई व्यक्ति 40 लाख रुपये का होम लोन 30 साल की अवधि के लिए लेना चाहता है, तो उसकी मासिक सैलरी कम से कम 55,000 रुपये होनी चाहिए। बैंक मानता है कि आपकी आय का लगभग आधा हिस्सा लोन की EMI के लिए जा सकता है और बाकी घर के रोजमर्रा खर्चों के लिए। इसी हिसाब से 40 लाख रुपये के लोन पर EMI लगभग 27,500 रुपये प्रतिमाह होगी। यह नियम केवल उन ग्राहकों पर लागू होता है जिनके ऊपर पहले से कोई अन्य लोन नहीं है।

लोन की मंजूरी में क्रेडिट स्कोर सबसे अहम भूमिका निभाता है। बैंक यह सुनिश्चित करता है कि आपके पिछले वित्तीय लेन-देन रिकॉर्ड और भुगतान इतिहास साफ़-सुथरे हों। यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप ब्याज दरों में अतिरिक्त छूट के लिए बैंक से बातचीत भी कर सकते हैं।

विशेषज्ञों की सलाह है कि होम लोन लेने से पहले सिर्फ एक बैंक पर निर्भर न रहें। अलग-अलग बैंकों के ऑफर्स और ब्याज दरों की तुलना करें ताकि सबसे सस्ता और सुविधाजनक विकल्प चुना जा सके। इसके अलावा, EMI और लोन अवधि की योजना बनाकर ही आवेदन करें, ताकि घर खरीदने का सपना आसान और सुरक्षित रूप से पूरा हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.