Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दूषित पानी का मुद्दा संसद तक जाएगा : राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से जुड़े मामले को गंभीर बताते हुए इसे संसद में उठाने का भरोसा दिया है। इंदौर दौरे के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से कहा कि वे इस विषय पर विधानसभा में मजबूती से सरकार को घेरें और जवाब तलब करें। राहुल गांधी के निर्देश के बाद कांग्रेस अब 16 फरवरी से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस की रणनीति के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े नगरीय क्षेत्रों में सप्लाई किए जा रहे पेयजल के नमूनों की रिपोर्ट और जलापूर्ति व्यवस्था पर अब तक हुए खर्च को आधार बनाकर राज्य सरकार से सवाल पूछे जाएंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे के बाद यह मामला अब केवल स्थानीय नहीं रहा, बल्कि राज्यव्यापी मुद्दा बन गया है।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह समस्या सिर्फ एक नगर निगम क्षेत्र तक सीमित नहीं है। प्रदेशभर में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जो सरकार की बड़ी नाकामी को दर्शाता है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा केवल दिखावटी कार्रवाई कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनकी पीड़ा सुनी, लेकिन अब तक न मुख्यमंत्री और न ही भाजपा का कोई बड़ा राष्ट्रीय नेता प्रभावित इलाके में गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा में यह सवाल उठाया जाएगा कि दूषित पानी से जिन लोगों की जान गई, उनकी जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने पूछा कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

भागीरथपुरा में दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है, लेकिन कांग्रेस इस राशि को अपर्याप्त बता रही है। राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की ओर से मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अलग से 50-50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की। कांग्रेस का कहना है कि जब विपक्ष पीड़ितों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सहायता दे सकता है, तो सरकार को भी मुआवजे की राशि बढ़ानी चाहिए।

मामले पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा के नागरिक सरकार के अपने हैं और उनकी मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.