Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में मौसम लेगा करवट,कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Shimla, 21 January-:हिमाचल प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 20 और 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 24 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद है। राज्य में 22 और 26 जनवरी को कई स्थानों पर और 23 जनवरी को अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। विशेष रूप से 23 जनवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में शीतलहर का असर भी जारी है। राजधानी शिमला सहित 17 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। इनमें ताबो का तापमान सबसे कम माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।अन्य स्थानों में शिमला 4.5, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 1.8, कल्पा -3.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.0, नाहन 5.7, पालमपुर 3.5, सोलन 1.8, मनाली 2.6, कांगड़ा 5.0, मंडी 3.2, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 2.6,जुब्बड़हट्टी 6.3, कुफरी 1.8, कुकुमसेरी -6.9, नारकंडा 0.1, रिकांगपिओ -0.1, सेऊबाग 1.0, बरठीं 1.9, चौपाल 3.3, कसौली 6.5, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 7.4, देहरा गोपीपुर 6.0 और नेरी 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आगामी चार-पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

जिलों के लिए अलर्ट

येलो अलर्ट: ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा में 23 जनवरी को हल्की बारिश।

ऑरेंज अलर्ट: चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश-बर्फबारी।शीतलहर और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट: मंडी, हमीरपुर (शीतलहर), शिमला, सोलन और सिरमौर (40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं)।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.