Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अस्पताल में ही मृत पैदा हुई थी सड़क पर मिली नवजात बच्ची,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में खुलासा

Mandi, Dharamveer-:बीती 15 जनवरी की सुबह मंडी शहर के साथ लगते तरनोह में सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची अस्पताल में ही मृत पैदा हुई थी।जिसके बाद उसके परिजनों ने अंतिम धार्मिक क्रिया के अनुसार बच्ची को साथ लगते जंगल में दफना भी दिया था.कयास ये लगाए जा रहे कि रात के समय शव को जंगली जानवरों ने बाहर निकाल दिया और जिसके बाद नवजात का शव सड़क तक पहुुुंचा।

बता दें कि नवजात का यह शव जिस अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला था, वह दृश्य सभी की रूप कंपाने वाला था।इस शव को कौवे नोच रहे थे।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि नवजात बच्ची अस्पताल में ही मृत पैदा हुई थी। इस घटना के बाद उनकी टीम द्वारा अस्पताल में जाकर भी इसकी जांच की गई है। नवजात की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इसी और ही इशारा कर रही है।अभी तक की जांच में परिजनों की ओर से कोई अनैतिकता सामने नहीं आयी है।पोस्टमार्टम के उपरांत नवजात का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसकी परिजनों ने फिर से अंतिम धार्मिक क्रिया कर दी है।मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई करते हुए डीएनए सैंपल के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.