Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में मौसम बदलेगा करवट,सूखी ठंड से राहत की उम्मीद; बर्फ़बारी–बारिश का अलर्ट जारी

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क ठंड के बीच अब मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में गुरुवार शाम से एक प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते बर्फ़बारी और बारिश की संभावना बढ़ गई है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि सूखी ठंड से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। किसान, बागवान और पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए यह बदलाव खास माना जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार शाम तक बना रह सकता है। 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, बर्फ़बारी और तेज़ हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी के अब तक के 22 दिनों में प्रदेश में सामान्य से करीब 95 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे सूखे जैसे हालात बन गए थे। अब सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से इस कमी की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है।

शोभित कटियार, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला—

“22 जनवरी की शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 24 जनवरी की शाम तक इसका असर रहेगा। इससे बर्फ़बारी और बारिश की संभावना है, जो सूखी ठंड से राहत दिलाएगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.