Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में भारत का पहला कुत्तों का श्मशान घाट शुरू

फरीदाबाद। फरीदाबाद में जानवरों के प्रति मानवीय संवेदना और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। जिले के बुढ़ाना गांव में भारत का पहला कुत्तों का श्मशान घाट तैयार किया गया है, जहां आवारा और पालतू कुत्तों को सम्मानजनक अंतिम विदाई दी जाएगी। यह पहल न केवल वफादार जानवरों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी।

इस श्मशान घाट की खास बात यह है कि यहां पर्यावरण अनुकूल तरीके से अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में लकड़ी के बजाय गोबर के उपलों का उपयोग होगा, जिससे प्रदूषण कम होगा। यह परियोजना पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील गुलाटी के सहयोग से विकसित की गई है और इसे नगर निगम व सीएसआर तथा निजी एनजीओ के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

अब तक अक्सर देखा जाता था कि सड़क किनारे खाली प्लॉटों या कूड़े के ढेरों पर मृत कुत्तों के शव पड़े रहते थे, जिससे दुर्गंध फैलती थी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता था। इस समस्या के समाधान के लिए श्मशान घाट के साथ मॉर्चरी वाहन की भी व्यवस्था की गई है। किसी भी क्षेत्र में कुत्ते की मौत की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम शव को सुरक्षित तरीके से श्मशान घाट तक पहुंचाएगी। इससे सफाई कर्मचारियों और आम नागरिकों दोनों को राहत मिलेगी।

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद जिले में कुत्तों की संख्या करीब 50 हजार है, जिनमें पालतू और आवारा दोनों शामिल हैं। रोजाना औसतन एक से दो कुत्तों की मौत होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि खुले में पड़े शवों से रेबीज और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। यह श्मशान घाट इन खतरों को काफी हद तक कम करेगा।

सोशल वर्कर विनीत खट्टर ने इसे पशु कल्याण की दिशा में अहम कदम बताया। वहीं नगर निगम अधिकारी डॉ. नितेश परमार ने कहा कि भारत में पहली बार फरीदाबाद में कुत्तों के लिए श्मशान घाट बनाया गया है, जिससे शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। आने वाले समय में यह पहल पूरे जिले के लिए एक मिसाल बनेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.