Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में प्रसव के बाद महिला की मौत, दो डॉक्टरों पर लापरवाही का केस दर्ज

सिरसा I डबवाली रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की पहचान मीना रानी (47 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, मीना रानी को बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय महिला का ब्लड प्रेशर अधिक बताया जा रहा था। डॉक्टरों ने स्थिति सामान्य होने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिलाया।

डिलीवरी के कुछ समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि महिला के मुंह से झाग निकलने लगा, लेकिन समय रहते उचित इलाज नहीं दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अन्य चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति यशपाल सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल के दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सभी चिकित्सकीय प्रक्रियाएं मानकों के अनुसार की गई थीं और महिला की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की सियासत में तीन क्षेत्रों के अलग-अलग समीकरण, 2027 में बहुकोणीय मुकाबले के आसार

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। राज्य की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं। इस बार मुकाबला केवल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नहीं रहने वाला। अकाली दल...

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 11 को मिली नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के 11 उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग...

मोहाली में नशा और हथियारों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में रहकर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने फिरोजपुर जिले के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच आधुनिक पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, एक लाख...

दिल्ली में ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ शुरु, यमुना की सैर अब 500 रु में

समर न्यूज | नई दिल्लीदिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की शुरुआत की गई। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोनिया विहार में इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद...

शहर के कचरे में 40%बढ़ौतरी, बढ़ा कूड़े का बोझ

मेयर ने कूड़ा उठाने के दिए निर्देश, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज दिवाली के बाद शहर में कूड़े का बोझ बढ़ गया है। सामान्य दिनों में करीब 1100 मीट्रिक टन कूड़ा पैदा होता है, लेकिन दिवाली के दौरान इसमें 35 से 40 फीसदी तक इजाफा हो जाता है। ऐसे में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.