Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश–बर्फबारी बनी किसानों की उम्मीद: सूखे के बाद मौसम की मेहरबानी से खेती-बागवानी को नई जान

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में बीती रात से बदले मौसम ने किसानों और बागबानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लंबे सूखे के बाद हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को खेती और बागवानी के लिए संजीवनी के रूप में देखा जा रहा है। तीन माह से जारी ड्राई स्पैल के कारण जहां रबी फसलों की बुआई और बढ़वार प्रभावित हो रही थी, वहीं अब इस बदले मौसम से हालात में सुधार की उम्मीद जगी है।

प्रदेश के कई हिस्सों में समय पर वर्षा न होने के कारण गेहूं सहित रबी की फसलों की बुआई अधूरी रह गई थी। लगातार नमी की कमी से पहले से बोई गई फसलें भी तनाव में आ गई थीं। लेकिन अब बारिश से खेतों में नमी लौटने लगी है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ने की संभावना बन रही है। किसानों के अनुसार, यह वर्षा यदि कुछ और समय तक जारी रहती है तो नुकसान की भरपाई काफी हद तक संभव हो सकेगी।

कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने बताया कि प्रदेश के मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी 24 से 36 घंटों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि सूखे की वजह से हिमाचल में रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक बुआई नहीं हो पाई थी, लेकिन अब हालात सुधरने लगे हैं।बागवानी क्षेत्र के लिए भी यह मौसम बेहद अनुकूल माना जा रहा है। विशेषकर ऊपरी इलाकों में सेब की फसल के लिए बर्फबारी का होना जरूरी होता है, क्योंकि इससे चिलिंग आवर्स पूरे होते हैं, जो अच्छी पैदावार के लिए अहम हैं। इसके अलावा भिंडी, फ्रेंचबीन, मटर, लहसुन और अन्य नकदी फसलों की बुआई के लिए भी यह बारिश वरदान साबित होगी।मौसम की इस करवट से प्रदेशभर के किसानों और बागबानों के चेहरों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है और आने वाले सीजन को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.