Facebook-f Youtube X-twitter

पूर्व सीएम हुड्डा का बड़ा बयान, SYL पर बैठक निराधार

रोहतक। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे को लेकर 27 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच प्रस्तावित बैठक पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रोहतक स्थित डी-पार्क के पास अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि यह बैठक निराधार है और इसका कोई ठोस औचित्य नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि एसवाईएल नहर को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही हरियाणा के पक्ष में फैसला सुना चुका है। ऐसे में बार-बार बैठकों का आयोजन करने के बजाय प्रदेश और केंद्र सरकार को अदालत के आदेश को पूरी तरह लागू कराना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फैसला वर्षों पहले आ चुका है, तो अब तक उसे अमल में क्यों नहीं लाया गया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश को शहीदों के बलिदान से आजादी मिली है और संविधान को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को रोका जाना चाहिए। हुड्डा ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए खतरा है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा की सैनी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार फैल चुका है, जिससे सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हुड्डा के अनुसार मौजूदा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है।

उधर, एसवाईएल नहर विवाद को लेकर होने वाली अहम बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हो रहे हैं। बैठक में हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी समेत दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बैठक के नतीजों पर दोनों राज्यों की जनता की नजरें टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.