Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में सड़क सुरक्षा पर सरकार का फोकस 1500 किलोमीटर नई सड़कों का होगा निर्माण: विक्रमादित्य सिंह

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और मृत्यु दर को शून्य तक लाने के उद्देश्य से एनआईटी हमीरपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सभी मंडलों के अधिशासी अभियंता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ एन.पी.एस. सिंह ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यशाला के दौरान सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं के कारण और उनके समाधान से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं।

मीडिया से बातचीत करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के अधीन लगभग 40 हजार किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और राज्य मार्ग शामिल हैं। इन सभी सड़कों पर अब ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा के लिए उपलब्ध फंड का उपयोग करते हुए आवश्यक सेफ्टी उपाय अपनाए जाएंगे। इनमें साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग और अन्य आधुनिक सुरक्षा मानकों को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि हिमाचल प्रदेश की सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाया जाए।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे चरण के तहत हिमाचल प्रदेश में करीब 1500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण और रखरखाव में आधुनिक तकनीकों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया जाएगा, ताकि सड़कों की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित किया जा सके।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व में कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें लोगों की जान गई है। इन घटनाओं से सबक लेते हुए सरकार अब सड़क निर्माण और रखरखाव को लेकर गंभीरता से मंथन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनार भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिकारियों को नवीन तकनीकों और बेहतर योजनाओं से अवगत कराया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.