Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मपुर में सियासी संग्राम: भाई की जगह पिता को टिकट देने की मांग,वंदना गुलेरिया ने खुले मंच से दिखाए तीखे तेवर

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी हलचलों के केंद्र में आ गई है। पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता ठाकुर महेंद्र सिंह की बेटी व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने अपने ही भाई और भाजपा नेता रजत ठाकुर के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। मौका था ठाकुर महेंद्र सिंह के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को टीहरा में आयोजित एक कार्यक्रम का, जो देखते ही देखते राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया।

कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से वंदना गुलेरिया ने पार्टी हाईकमान को घेरते हुए साफ शब्दों में कहा कि धर्मपुर की जनता को विधायक नहीं, बल्कि मंत्री की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि अगली बार भी यहां से केवल विधायक ही चुना गया तो क्षेत्र के अधूरे विकास कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। वंदना के इस बयान को मौजूदा कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर पर कम और अपने भाई रजत ठाकुर पर अधिक राजनीतिक हमला माना जा रहा है, क्योंकि इस समय रजत ठाकुर भी मंच पर मौजूद थे।वंदना गुलेरिया ने मंच से यह तक कह दिया कि उनके पिता और पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह को फिर से चुनावी रण में उतरना चाहिए। उन्होंने उम्र को लेकर उठने वाले सवालों पर तंज कसते हुए कहा कि जब 75 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश चला सकते हैं, तो उनके पिता महेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश की सेवा क्यों नहीं कर सकते। वंदना के इस बयान ने साफ कर दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर परिवार और पार्टी दोनों के भीतर नई बहस छेड़ना चाहती हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में वंदना गुलेरिया का शक्ति प्रदर्शन भी साफ तौर पर देखने को मिला। मंच के सामने मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। यह नजारा उस समय और भी राजनीतिक मायने लेने लगा, जब उनके भाई रजत ठाकुर मंच पर चुपचाप बैठे रहे। हालांकि अपने संबोधन के अंत में वंदना गुलेरिया ने इशारों-इशारों में भाई रजत से माफी मांगने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक उनका संदेश पार्टी और क्षेत्र में पहुंच चुका था।वंदना गुलेरिया के इस बयान से यह भी स्पष्ट हो गया है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान टिकट को लेकर भाई-बहन के बीच पड़ी दरार अभी तक पूरी तरह भरी नहीं है, बल्कि समय के साथ और गहरी होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में वंदना गुलेरिया भी धर्मपुर से भाजपा टिकट की दावेदार थीं। उस समय पार्टी हाईकमान ने उम्र संबंधी मापदंडों का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह का टिकट काट दिया था और पहली बार उनके बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा गया था.चुनाव परिणामों में रजत ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा और धर्मपुर विधानसभा सीट भाजपा के हाथ से निकल गई।टिकट न मिलने से नाराज वंदना गुलेरिया ने उस समय न केवल पार्टी बल्कि अपने परिवार के खिलाफ भी खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा था कि हर बार बेटियों की ही बलि क्यों ली जाती है। इस पोस्ट को परिवार और पार्टी दोनों के खिलाफ बगावत के तौर पर देखा गया था। इसके बाद वंदना ने भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री पद से 55 महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक इस्तीफा भी दे दिया था।

वर्तमान में वंदना गुलेरिया जिला परिषद वार्ड ग्रयोह से जिला परिषद सदस्य हैं। इससे पहले वर्ष 2015 में उन्हें इसी क्षेत्र से हार का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद वे स्थानीय राजनीति में सक्रिय बनी हुई हैं।अगर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास की बात करें, तो यह सीट लंबे समय तक ठाकुर महेंद्र सिंह का गढ़ रही है। उन्होंने करीब 35 वर्षों तक इस क्षेत्र में एकछत्र राज किया और लगातार सात बार विधानसभा चुनाव जीते। खास बात यह रही कि उन्होंने पांच चुनाव अलग-अलग राजनीतिक दलों से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। वर्ष 1990 में उन्होंने अपना पहला चुनाव लड़ा था, जबकि 2017 उनका अंतिम विधानसभा चुनाव रहा।

अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान ठाकुर महेंद्र सिंह तीन बार मंत्री रहे, जिनमें पिछली भाजपा सरकार में वे जल शक्ति मंत्री के पद पर भी रहे। वर्ष 2022 में वे 73 वर्ष के हो चुके थे, जिसके चलते पार्टी हाईकमान ने उम्र संबंधी नीति के तहत उन्हें टिकट नहीं दिया। मंडी जिले में धर्मपुर विधानसभा एकमात्र ऐसी सीट रही, जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।अब वंदना गुलेरिया के ताजा बयान और शक्ति प्रदर्शन के बाद यह साफ है कि धर्मपुर में भाजपा के भीतर सियासी खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी हाईकमान इस पारिवारिक और राजनीतिक समीकरण को किस तरह साधता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.