Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 560 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,207 पर फिसला

मुंबई | लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। केंद्रीय बजट से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसका असर बाजार पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 560.49 अंक गिरकर 81,784.19 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 135.70 अंक टूटकर 25,207.05 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से कई शेयरों में दबाव रहा। मारुति सुजुकी के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहने से इसके शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे।

वहीं, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के शेयरों में मजबूत तिमाही नतीजों के बाद तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयरों ने भी बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया।

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई और चीन का एसएसई कंपोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को लगभग स्थिर बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.08 प्रतिशत बढ़कर 69.14 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लंबे समय बाद शुद्ध खरीदार बने और उन्होंने 480.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 3,360.59 करोड़ रुपये का निवेश किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.