Facebook-f Youtube X-twitter

मनरेगा नाम परिवर्तन के विरोध में CM सुक्खू समेत नेताओं का उपवास

Shimla, Sanju-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे देश में शहीदी दिवस मनाया गया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मंत्री, विधायक एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना का नाम और स्वरूप बदलने के विरोध में दो घंटे का सांकेतिक उपवास रखा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने को दुर्भावनापूर्ण और गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की NDA सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत पूरा वित्तीय भार केंद्र सरकार वहन करती थी, लेकिन अब राज्यों पर 10 प्रतिशत खर्च का बोझ डाल दिया गया है, जिससे योजना की प्रभावशीलता प्रभावित होगी।

सीएम सुक्खू ने यूरोपियन यूनियन के साथ हुई हालिया डील पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग की।

वहीं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि मनरेगा के नाम में बदलाव और सेब बागवानों के हितों की अनदेखी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र से किसानों और मजदूरों के हित में तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि गांधी के विचारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.