Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए शुरू की नई छात्रवृत्ति योजना

नारनौल | हरियाणा सरकार ने शहीद सैनिकों और युद्ध या अभियान में हताहत हुए सैनिकों के बच्चों के लिए नई छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को हर माह 5,000 से 8,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2025 में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी थी और एक साल बाद विभाग ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहीद या हताहत सैनिकों के बच्चों की शिक्षा में मदद करना है। इससे उन्हें प्राथमिक, माध्यमिक और स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा। कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों को सालाना 60,000 रुपये तक, जबकि स्नातकोत्तर छात्रों को 72,000 रुपये से लेकर 96,000 रुपये तक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजना में पात्र होने के लिए परिवार का हरियाणा निवासी होना अनिवार्य है। यदि किसी केंद्रीय या राज्य कर्मचारी का स्थानांतरण हुआ हो, तो स्थायी निवास के आधार पर पात्रता निर्धारित की जाएगी। योजना का लाभ सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल और गृह मंत्रालय के अधीन बलों जैसे सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और सशस्त्र सीमा बल के शहीद या हताहत सैनिकों के बच्चों को मिलेगा।

सरकार ने बताया कि यह छात्रवृत्ति योजना शहीद या हताहत सैनिक के परिवार के एक या अधिक सदस्य सेवा में होने की स्थिति में भी लागू होगी। योजना के माध्यम से बच्चों को शिक्षा में सहयोग देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

18 सितंबर को हमीरपुर में 1.31 लाख बच्चों और युवाओं को मिलेगी कृमिनाशक दवा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 18 सितंबर को जिला हमीरपुर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 1 लाख 31 हजार बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के...

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.