Facebook-f Youtube X-twitter

राष्ट्रीय स्तर पर ऊना का परचम: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय को मॉडल यूथ ग्राम सभा में पहला पुरस्कार

Una, Rakesh-:पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला (ऊना) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय ने न केवल जिला ऊना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में विद्यालय की टीम को यह सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक, प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया गया था।

दिल्ली से पुरस्कार प्राप्त कर लौटने के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक जिला मुख्यालय ऊना पहुंचे, जहां उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में डीसी से भेंट की। इस दौरान छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सभी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और इस उपलब्धि को जिले व प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ऊना जैसे छोटे जिले से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना काबिले-तारीफ है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पूरे देश से जवाहर नवोदय विद्यालयों और एकलव्य स्कूलों ने भाग लिया था। ऊना जिले के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि संसाधनों की कमी के बावजूद अगर लगन और समर्पण हो, तो किसी भी स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश और ऊना के बच्चों की खुले मंच से प्रशंसा किया जाना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।

वहीं विद्यालय की छात्राओं और उनके अभिभावकों में भी इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। छात्रा हिमानी ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, जिसमें पूरे देश से स्कूलों ने भाग लिया। 24 नवंबर को ग्राम सभा की वेबसाइट पर वीडियो अपलोड किया गया था, जबकि 1 जनवरी को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रदेश और ऊना जिले के लिए गर्व की बात है.इस सफलता के बाद जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.