Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले में ED का बड़ा छापा, नौ स्थानों पर कार्रवाई

कोलकाता | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी और अवैध लेन-देन के खिलाफ मंगलवार सुबह एक बड़े अभियान की शुरुआत की। एजेंसी की टीमों ने कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल, बर्द्धमान समेत कुल नौ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई तस्करी से अर्जित धन के हवाला के जरिए ठिकाने लगाने के मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ED को संदेह है कि कोयला तस्करी से जुड़े कारोबारियों ने अवैध तरीकों से कमाए धन को हवाला नेटवर्क के माध्यम से छुपाया। एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही है, ताकि लेन-देन के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

दुर्गापुर में एजेंसी ने बालू कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी। सेपको टाउनशिप, आंबेडकर सरणी और एनएच-19 के पास पांडवेश्वर और कांकसा में छापेमारी की गई। जांच में पता चला कि ये कारोबारी अजय और दामोदर नदी से बालू निकालने के कार्य से जुड़े हैं और वैध टेंडर का बहाना बनाकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे थे। कई चालानों का बार-बार इस्तेमाल कर बीरभूम और बर्द्धमान जिलों से बालू की तस्करी की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, इन अवैध गतिविधियों के जरिए कारोबारियों ने कम समय में भारी संपत्ति अर्जित की। ED की यह कार्रवाई अभी जारी है और एजेंसी पूरे मामले में व्यापक जांच कर रही है। इस अभियान से राज्य में कोयला तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.