Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल क्राइम ब्रांच ने कैब चालक से लूट का किया खुलासा, 3 युवकों को गिरफ्तार

पलवल | पलवल क्राइम ब्रांच ने कैब चालक से हथियार दिखाकर की गई लूट का महज कुछ ही घंटों में खुलासा किया। इस मामले में जिले के सैलोटी गांव के विकास उर्फ विक्की, अच्छेजा के ध्रुव और बड़ौली के मोहित को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी 12वीं पास हैं और स्थानीय दुकानों पर काम करते थे।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने जल्द पैसा कमाने के लालच में यह वारदात अंजाम दी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त पिस्टल और कार बरामद कर ली है।

डीएसपी मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात 31 जनवरी और 1 फरवरी की मध्यरात्रि की है। पीड़ित चालक संजेश कुमार, मूलरूप से बिहार निवासी, गुरुग्राम के मानेसर से पलवल जा रहे थे। इस यात्रा के लिए बुकिंग रैपिडो ऐप के माध्यम से हुई थी।

जैसे ही कार गुरुग्राम-सोहना मार्ग पर पहुंची, आरोपितों ने चालक को डरा-धमकाकर सुनसान रास्ते पर ले जाकर हथियार तान दिए और मारपीट शुरू कर दी। पप्पन प्लाज़ा के समीप, आरोपितों ने चालक को जान से मारने की धमकी दी और डिजिटल माध्यम से 7,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए, साथ ही उसके दो मोबाइल और कार छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत के बाद 2 फरवरी को शहर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच क्राइम ब्रांच पलवल को सौंपी गई। प्रभारी रविन्द्र कुमार की टीम ने तकनीकी जांच और तत्परता के साथ तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी विकास को गुरुग्राम से, जबकि ध्रुव और मोहित को रसूलपुर रोड से पकड़ा गया।

जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि लूटे गए फोन और नकदी बरामद की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.