Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचपीएसईडीसी की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले..

आउटसोर्स कर्मचारियों को समयबद्ध भुगतान

शिमला, 3 फरवरी-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम के प्रशासनिक, वित्तीय एवं नीतिगत मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि उनका मानदेय प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

तकनीकी शुल्क में संशोधन और निगम के नाम परिवर्तन को मंजूरी

बैठक में निगम की वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में निगम ने 275 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करते हुए 15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में निगम का टर्नओवर बढ़कर 300 करोड़ रुपये हो गया और 18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। वर्तमान वित्त वर्ष में 31 दिसंबर, 2025 तक निगम द्वारा 199.25 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निविदा प्रक्रिया को अधिक सरल एवं व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से तकनीकी शुल्क में संशोधन के निर्देश भी दिए। संशोधित व्यवस्था के तहत 5 करोड़ रुपये तक के टेंडरों पर 5 प्रतिशत, 5 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक के टेंडरों पर 3 प्रतिशत तथा 10 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडरों पर 2 प्रतिशत तकनीकी शुल्क लागू किया जाएगा।

निदेशक मंडल ने निगम के नाम परिवर्तन को भी स्वीकृति प्रदान की। अब हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को “हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स मैनपावर एवं ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट कॉरपोरेशन” के नाम से जाना जाएगा। यह परिवर्तन राज्य के युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में निगम की विस्तारित भूमिका को दर्शाता है।बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव डीडीटीजी आशिष सिंहमर, आयुक्त उद्योग यूनुस, निदेशक डीडीटीजी डॉ. निपुण जिंदल, एचपीएसईडीसी के प्रबंध निदेशक हरबंस ब्रासकोन, महाप्रबंधक अनिल सैमवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.