Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारहसिंगा का अवैध शिकार, जान बचाने के लिए नदी में कूदा, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला की सीमा से सटे बालीचौकी और बंजार क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव मादा बारहसिंगा के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकारियों से अपनी जान बचाने के प्रयास में यह मादा बारहसिंगा तीर्थन नदी में कूद गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहस से इसका रेस्क्यू तो कर लिया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उपचार के दौरान बीती रात इसकी मौत हो गई।

घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है, जब बालीचौकी क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों ने एक मादा बारहसिंगा को नदी के किनारे घबराई हुई अवस्था में भागते हुए देखा। ग्रामीणों के अनुसार, यह बारहसिंगा किसी खतरे से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ रही थी और अंततः तीर्थन नदी में कूद गई। आशंका जताई जा रही है कि यह शिकारियों के निशाने पर थी।स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पशुपालन विभाग और वन विभाग बंजार को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से मादा बारहसिंगा का रेस्क्यू किया गया। पशुपालन विभाग के मंगलौर पंचायत में तैनात कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा ने जान जोखिम में डालते हुए नदी में छलांग लगाई और घायल बारहसिंगा को बाहर निकाला। इसके बाद उसे वन विभाग की टीम के हवाले किया गया और उपचार के लिए भेजा गया।हालांकि, गंभीर चोटों के कारण मादा बारहसिंगा की हालत लगातार बिगड़ती गई और बीती रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

दुर्लभ प्रजाति का है यह मादा

बताया जा रहा है कि इस मादा बारहसिंगा के साथ उसके नन्हे हिरन भी मौजूद थे, लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अवैध शिकार की आशंका और गहरी हो गई है।जानकारी के अनुसार यह दुर्लभ प्रजाति का बारहसिंगा करीब दो माह पहले थाची क्षेत्र के आसपास देखा गया था, जो धीरे-धीरे लगभग दस किलोमीटर का सफर तय करते हुए भूराह क्षेत्र तक पहुंच गया। अपुष्ट सूचनाओं में इसके शरीर पर चार छर्रे लगने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वन मंडल बंजार के डीएफओ मनोज कुमार ने बताया कि मादा बारहसिंगा का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शरीर पर चोटों के निशान जरूर पाए गए हैं, लेकिन छर्रे लगने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर वन्य जीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक को लेकर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.