Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड कर्नल से 2.5 करोड़ की ठगी

गुरुग्राम। फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त कर्नल से करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित ने खुद को एक कंपनी का डायरेक्टर बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया और बड़ी रकम हड़पकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चकरपुर स्थित डीएलएफ फेज-2 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल विमल नारंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिचित सागर राज ने कुछ समय पहले उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने पर कम समय में तीन गुना मुनाफा मिलने का दावा किया। साथ ही उसने कई निवेशकों को हुए फायदे के स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश की।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने बार-बार यह भरोसा दिलाया कि पैसा सुरक्षित रहेगा और तय समय पर मुनाफे सहित वापस मिल जाएगा। उसकी बातों में आकर कर्नल ने अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दिए।

कर्नल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक फ्लैट बेचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये प्राप्त किए थे, जिसे भी आरोपी के कहने पर निवेश कर दिया गया। इस तरह कुल मिलाकर उन्होंने करीब 2.5 करोड़ रुपये फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर आरोपी को दे दिए।

जब कर्नल ने निवेश पर मुनाफा मिलने के बाद रकम निकालने की कोशिश की तो उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का18 दिनों से अनशन जारी,मांगे पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ का ‘न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन की शुरुआत जहां पुरुष शिक्षकों ने की थी, वहीं अब महिला शिक्षक भी मोर्चे पर डटकर...

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर...

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.