Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तमिलनाडु मंत्री पन्नीरसेल्वम ने उत्तर भारतीयों पर की विवादित टिप्पणी

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम का उत्तर भारतीयों को लेकर दिया गया बयान राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कथित तौर पर कहा कि उत्तर भारत के लोग केवल हिंदी जानते हैं, इसी वजह से उन्हें बेहतर नौकरियां नहीं मिलतीं और वे तमिलनाडु में आकर टेबल साफ करने, निर्माण कार्य में मजदूरी करने या पानी-पूड़ी बेचने जैसे काम करने को मजबूर होते हैं।

मंत्री ने यह टिप्पणी चेंगलपट्टू जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोग तमिलनाडु में छोटे-मोटे काम करते हैं क्योंकि उन्होंने केवल हिंदी सीखी है। वहीं, उन्होंने तमिलनाडु की दो-भाषा नीति (तमिल और अंग्रेजी) का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के बच्चे अंग्रेजी में बेहतर पकड़ होने के कारण विदेशों में जाकर अमेरिका और लंदन जैसे देशों में लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

मंत्री का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब तमिलनाडु में दो-भाषा बनाम तीन-भाषा नीति को लेकर बहस पहले से ही तेज है और विधानसभा चुनाव भी नजदीक बताए जा रहे हैं।

भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्री के बयान को अपमानजनक बताते हुए कहा कि किसी भी राज्य के नागरिक को उनके काम के आधार पर नीचा दिखाना गलत है।

उन्होंने लिखा कि आज के भारत में देश के हर हिस्से के लोग अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे हैं और कोई भी काम छोटा नहीं होता। भाजपा ने डीएमके पर आरोप लगाया कि वह प्रवासी मजदूरों, खासकर उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषियों को निशाना बनाकर समाज में विभाजन फैलाने की राजनीति कर रही है।

फिलहाल मंत्री के बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और इस मुद्दे पर आगे और बयानबाजी होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.