Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या, जांच तेज

जालंधर  | जालंधर के मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और फाइनेंस कारोबारी लक्की ओबरॉय की गोलियों से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब लक्की माथा टेकने के लिए गुरुद्वारे गए और बाहर निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे थे।

पूर्व पार्षद और लक्की के चाचा कुलदीप ओबरॉय ने बताया कि जैसे ही उनका भतीजा बाहर निकला, एक्टिवा सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कुलदीप ने कहा कि लक्की राजनीति से जुड़ा हुआ था और अक्सर उसे धमकी भरे फोन आते रहते थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में लक्की ने कॉलेज प्रधानगी चुनाव में एक छात्र की मदद की थी, जिसके चलते किसी व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी।

परिवार की स्थिति:

लक्की के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 17 साल की बेटी भी शामिल है। घटना के समय लक्की की हालत नाजुक थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाने में असफल रहे। रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने लक्की पर कुल 7-9 गोलियां चलाईं, जिनमें से 6 गोलियां उसकी छाती और एक गोली चेहरे के पास लगी।

जांच:

घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि ‘जोडा’ नामक व्यक्ति इस वारदात में शामिल बताया जा रहा है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग मां को सांत्वना देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह अस्पताल के अंदर अपने बेटे से मिलने की जिद करती नजर आ रही हैं।

यह हत्या पूरे पंजाब में सियासी और सामाजिक हलचल पैदा कर गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.