Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 3 से 5 जून तक आंधी-बारिश के आसार, बठिंडा सबसे गर्म

Summer express, अमृतसर। पंजाब में गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 3 से 5 जून के दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 4 जून को सबसे अधिक जिलों में मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से लगभग 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की सक्रिय हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके कारण कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

पठानकोट में 37.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा शहर और फरीदकोट में 37 डिग्री, फिरोजपुर में 36.7, अमृतसर में 36.3, चंडीगढ़ में 36, पटियाला में 35.8 और लुधियाना में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुरदासपुर, मोहाली, रूपनगर और नवांशहर में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 जून को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

4 जून को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। 5 जून को मौसम की गतिविधियों में कुछ कमी आने का अनुमान है, लेकिन गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा के कुछ क्षेत्रों में आंधी और बारिश का असर बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जारी मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.