Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मलेशिया से डिपोर्ट कर लाए गए बंबीहा गैंग के तीन इनामी गुर्गे गिरफ्तार

summer express लुधियाना । पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग से जुड़े तीन इनामी आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में फिरौती, हत्या के प्रयास और टारगेट किलिंग जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अजय सिंह और पवनीदीप सिंह लुधियाना में हुए हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की साजिश से भी जुड़े रहे हैं। नवंबर 2025 में लुधियाना पुलिस ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए कुछ युवकों को चीनी हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आया था कि शहर में दहशत और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश का संचालन मलेशिया में बैठे अजय सिंह और पवनीदीप सिंह द्वारा किया जा रहा था।

इस खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के सहयोग से दोनों आरोपियों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की। अब मलेशिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद दोनों समेत बंबीहा गैंग के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’

पंजाब पुलिस ने विदेशों में छिपकर पंजाब में आपराधिक और आतंकी नेटवर्क चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया है। फरवरी 2026 में शुरू किए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने 38 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों और अपराधियों की सूची तैयार की थी, जिन्हें विदेशों से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जून 2026 में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े दो आरोपियों गुरविंदर सिंह और मनजीत सिंह को मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जुलाई में ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत लाया गया। अब अगस्त में बंबीहा गैंग से जुड़े तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस की एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिमांड में नेटवर्क को खंगालेगी पुलिस

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश में रहते हुए आरोपी पंजाब में किन शूटरों और स्थानीय सहयोगियों के संपर्क में थे। इसके अलावा हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के लिए धन की व्यवस्था कहां से की जाती थी और उनके निशाने पर कौन-कौन लोग थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान विदेश से संचालित हो रहे गैंग के नेटवर्क, स्थानीय मददगारों, हथियारों की सप्लाई और फंडिंग से जुड़े कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.