Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचपीएससी धरने को कांग्रेस का समर्थन, पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह ने सरकार पर कसा शिकंजा

पंचकूला  | पिछले 38 दिनों से हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के विद्यार्थियों द्वारा जारी धरने को कांग्रेस के पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह ने समर्थन दिया। धरनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को न्यायसंगत मानते हुए राज्य सरकार पर कड़ी आलोचना की।

विजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को उनके हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे पूरी तरह अलग है।

एचपीएससी कंप्यूटर साइंस भर्ती के परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में आयोजित भर्ती का रिजल्ट 2026 में घोषित होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। उन्होंने यह भी कहा कि 1,700 पदों में से केवल 39 अभ्यर्थियों का चयन होना पूरी परीक्षा प्रक्रिया की दोषपूर्णता को दर्शाता है और ऐसी स्थिति में सरकार को परीक्षा को रद्द कर देना चाहिए था।

पूर्व सांसद ने सरकार के “बिना खर्चे, बिना पर्ची नौकरी” वाले दावे पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह केवल एक नारा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार बिना खर्चे कोई काम नहीं करती।

राहुल गांधी के हालिया बयान से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए विजेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सिख समाज को ‘गद्दार’ नहीं कहा, बल्कि उनका इशारा उन व्यक्तियों की ओर था जो टिकट पाकर हार जाते हैं और फिर भी भाजपा द्वारा मंत्री बनाए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिख समाज सम्मान और आत्मसम्मान में विश्वास करता है और ऐसे लोगों को समाज द्वारा सम्मान क्यों दिया जाए, इस पर विचार करना चाहिए।

विजेंद्र सिंह ने सरकार से एचपीएससी में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.