Facebook-f Youtube X-twitter

बिना चीर-फाड़ बची जान : पानीपत में 4 साल की बच्ची के पेट से निकली कील

पानीपत। प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने एक जटिल और गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार वर्षीय बच्ची की आंत में फंसी तीन सेंटीमीटर लंबी कील को बिना सर्जरी एंडोस्कोपी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। यह मामला सेक्टर 13-17 निवासी चार वर्षीय अमाइरा से जुड़ा है, जिसने खेलते समय गलती से कील निगल ली थी।

कील निगलने के कुछ समय बाद बच्ची को तेज पेट दर्द शुरू हो गया और उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए पहले तीन अलग-अलग अस्पतालों में ले गए, लेकिन कील के आंत में फंसने और स्थिति जटिल होने के कारण वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की आशंका जताई और इलाज करने में असमर्थता जाहिर की। बच्ची की बढ़ती तकलीफ को देखते हुए परिजनों ने उसे प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल पहुंचते ही वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. माधव और उनकी टीम ने तुरंत जांच शुरू की और एक्स-रे करवाया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कील आंत में फंसी हुई है और किसी भी समय आंत को नुकसान पहुंचाकर गंभीर संक्रमण या जानलेवा स्थिति पैदा कर सकती थी।

डॉक्टरों ने तुरंत निर्णय लेते हुए बिना सर्जरी एंडोस्कोपी प्रक्रिया अपनाई। अत्यधिक सावधानी के साथ एंडोस्कोपी उपकरण के जरिए कील को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सफल प्रक्रिया के बाद बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हुआ और दर्द भी कम हो गया।

डॉक्टरों के अनुसार यदि समय रहते इलाज न होता तो बच्ची को गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता था। उपचार के बाद केवल एक दिन में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसे आधुनिक चिकित्सा तकनीक और डॉक्टरों की दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.