बिलासपुर, सुभाष-:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 फरवरी से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जे.पी. नड्डा 14 फरवरी को सायं 4:30 बजे हवाई मार्ग से लुहनू हेलीपैड, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव विजयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
15 फरवरी की सुबह 9 बजे वे विजयपुर से ठाकुर राम सिंह हिस्टोरिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, नेरी (हमीरपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे और एक विशेष बैठक में भाग लेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद वे शाम लगभग 4 बजे पुनः बिलासपुर लौटेंगे।