Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AI समिट में पीएम मोदी ने पेश किया ‘MANAV’ विजन, बताए 5 सिद्धांत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इंपैक्ट लीडरशिप समिट 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत का नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए ‘MANAV’ विजन पेश किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कुछ लोग एआई को डर की नजर से देखते हैं, जबकि भारत इसे अवसर और भविष्य की संभावनाओं के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि भारत एआई को भय नहीं बल्कि भाग्य मानता है और देश में इस क्षेत्र में तेजी से नवाचार हो रहा है।

समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि MANAV एक संक्षिप्त रूप है, जो एआई के लिए भारत के पांच मूल सिद्धांतों को दर्शाता है। इसमें M का अर्थ Moral & Ethical System, A का अर्थ Accountable Governance, N का मतलब National Sovereignty, दूसरा A Accessible & Inclusive और V का मतलब Valid & Legitimate है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि एआई का उपयोग नैतिकता, पारदर्शिता और कानून के दायरे में रहकर होना चाहिए, ताकि इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे जीपीएस हमें रास्ता दिखाता है, लेकिन दिशा तय करने का निर्णय हमारे हाथ में होता है, उसी तरह एआई को हम जिस दिशा में आगे बढ़ाएंगे, भविष्य उसी के अनुसार तय होगा। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक के विकास के साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है और हमें यह सोचकर आगे बढ़ना होगा कि आने वाली पीढ़ियों को हम किस तरह का भविष्य सौंप रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.