Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या, 65 लाख का सोना लूटा

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हीरापुर क्षेत्र के कोटे बीड़ी में रहने वाली 70 वर्षीय महिला शोभा की उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय महिला का दिव्यांग पति रंगनाथ उसी बिस्तर पर पास में लेटा हुआ था, लेकिन उसे घटना की भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के मुताबिक, रंगनाथ पिछले करीब 15 वर्षों से पैरालाइज्ड हैं और बिस्तर पर ही रहते हैं। दंपती के कोई बच्चे नहीं थे और वे अकेले ही रहते थे। घटना वाले दिन दोनों सुबह की दिनचर्या के तहत मॉर्निंग वॉक कर घर लौटे थे। इसके बाद रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर शोभा का गला काट दिया।

हत्या का खुलासा तब हुआ जब एक डॉक्टर रंगनाथ को फिजियोथेरेपी देने के लिए उनके घर पहुंचा। डॉक्टर ने देखा कि शोभा का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा था और रंगनाथ उसके बगल में मौजूद था। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में शिवकुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो एक होलसेल दुकान का मालिक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात करीब 1:03 बजे घर में घुसा और आर्थिक लाभ के उद्देश्य से महिला की हत्या की। शोभा एक ज्वेलरी शॉप मालिक की बेटी थी और उस समय सोने के भारी गहने पहने हुई थी।

आरोपी ने घर में नकदी तलाशने की कोशिश की, लेकिन कुछ न मिलने पर उसने महिला की चेन, चूड़ियां और अन्य गहने उतारकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि करीब 450 ग्राम सोने के गहने चोरी हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये के आसपास है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वारदात के बाद मोटरसाइकिल पर भागते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन नंबर ट्रेस कर आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी घटना के बाद भीड़ में शामिल होकर मौके पर वापस आया और खुद को तमाशबीन की तरह दिखाता रहा, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने आरोपी से मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी, सुरक्षा कर्मियों की...

मंडी में कांग्रेस का भाजपा पर हमला,राम मंदिर दान और नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला कांग्रेस के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी विदित चौधरी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले...

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.