Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एआई समिट विवाद पर बोले राज्यपाल वी.के. सिंह “राष्ट्रीय हित सर्वोपरि, देश की छवि पर आंच नहीं”

राहुल चावला,धर्मशाला-:वी. के सिंह, जो वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व थल सेना प्रमुख हैं, शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांगड़ा क्षेत्र के सामरिक महत्व पर जोर दिया।

वी. के सिंह ने कहा कि धर्मशाला, कांगड़ा और योल आर्मी एरिया रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। देश की सुरक्षा व्यवस्था में कांगड़ा की विशेष भूमिका है। राज्यपाल ने बताया कि उनका धर्मशाला दौरा आधिकारिक कार्य से जुड़ा है।

एआई समिट को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए वी.के. सिंह ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जब मामला देश के कार्य और उसकी प्रतिष्ठा से जुड़ा हो, तब आरोप-प्रत्यारोप या लांछन लगाना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होना चाहिए और देश की छवि से जुड़े आयोजनों में सभी पक्षों को जिम्मेदारी और संयम के साथ व्यवहार करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुबह 9 बजे से ड्यूटी के निर्देश, लेकिन 10 में से केवल एक बूथ पर मिला बीएलओ

Summer express, फरीदाबाद I बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए लगाए गए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की लापरवाही सामने आई है। मतदान केंद्र संख्या 191 से 201 तक बनाए गए 10 मतदान केंद्रों में से केवल मतदान केंद्र संख्या 198 पर ही बीएलओ मौजूद मिले, जबकि बाकी नौ केंद्रों पर...

657 करोड़ रुपये बैंक घोटाला: वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कुमार की तलाश तेज, पंकज अग्रवाल निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप कुमार पिछले तीन दिनों से अपने सरकारी...

स्मार्ट शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम, तकनीक आधारित ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

Summer express,चंडीगढ़ I देश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे ने शहरों के सामने यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन की गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। महानगरों से लेकर मध्यम और छोटे शहरों तक फैलते शहरी विस्तार के बीच आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित समाधान...

कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री सख्त, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर चेतावनी

Summer express,राकेश कुमार शर्मा , करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और तय समय...

गोयल स्वीट्स फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा, पुलिस ने कराई निशानदेही

Summer express,नारायणगढ़। करीब 13 महीने पहले नारायणगढ़ के गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर दिनदहाड़े फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया। जिस बाजार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बाजार में पुलिस ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग को हथकड़ी लगाकर ले जाकर घटनास्थल और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.