Facebook-f Youtube X-twitter

आरडीजी ग्रांट बंद होने के बढ़े विभिन्न टैक्स,अब भाजपा पार्टीबाजी छोड़ करें प्रदेश की मदद

मंडी, धर्मवीर -:प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा एंट्री टैक्स बढ़ाए जाने के निर्णय लेने के बाद सूबे में फिर से सियासी पारा बढ़ गया है। एंट्री टैक्स बढ़ाने जाने के बाद जहां ऊना में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार घेरने को घेरा, वहीं कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने भाजपा के इन बयानों पर पलटवार किया है।

 मंडी दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रदेश को मिलने वाली आरडीजी बंद होने के बाद प्रदेश सरकार ने आर्थिक संसाधन जुटाने के लिए विभिन्न टैक्सों में बढ़ोतरी की है, जिसमें एंट्री टैक्स भी शामिल है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहाड़ी प्रदेश हिमाचल को वर्ष 1950 यह ग्रांट बंद मिल रही थी, ऐसे में आज हिमाचल भाजपा नेताओं को पार्टीबाजी छोड़ हिमाचल के हक्क की आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिती का हलावा देते हुए भाजपा सांसदों से हिमाचल प्रदेश की मदद करने की गुहार भी लगाई।

वहीं प्रदेश में शून्य दाखिले व कम संख्या वाले शिक्षण संस्थानों को बंद और मर्ज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शून्य दाखिले वाले स्कूल हिमाचल प्रदेश में ही नहीं, अपितु भारत के अन्य राज्यों में भी बंद हुए हैं। केंद्र की एनडीए सरकार ने स्वयं अपने कार्यकाल में अब तक 90 हजार स्कूलों को बंद और मर्ज किया हैं। उनकी सरकार ने प्रदेश में अब तक 1300 स्कूलों को बंद किया है, जिसमें शून्य दालिखे हुए थे। पूरे देश में इसका एक कारण जन्म दर में आयी गिरावट भी माना जा रहा है। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा भी लिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। आगामी कार्य को पूरा करने के लिए लभगभग 4 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। जिसे प्रदेश सरकार अपने आगामी वित्तीय वर्ष में विभिन्न संसाधनों और केंद्र की योजनाओं से /धन जुटाकर इस भवन के कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.