Facebook-f Youtube X-twitter

हरौली में बढ़े एंट्री टोल टैक्स को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा 1 अप्रैल से राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों पर एंट्री टोल टैक्स में भारी वृद्धि की नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा विरोध जताया। इसी कड़ी में भाजपा ने हरौली विधानसभा के ताहलीवाल में रोष प्रदर्शन किया।

रोष मार्च का नेतृत्व

भाजपा नेता राम कुमार ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर टोल और प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी से प्रदेशवासियों की जेब पर विपरीत असर पड़ेगा। राम कुमार ने बताया कि पूर्व में जयराम सरकार के कार्यकाल में कई करों और शुल्कों को समाप्त कर स्थानीय लोगों को राहत दी गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने जनता पर कुठाराघात करते हुए शुल्कों में भारी वृद्धि कर दी है।

जनता और व्यापार पर प्रभाव

भाजपा नेता ने कहा कि ऊना सहित सीमांत जिलों में बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों से जुड़े होने और रोज़गार व व्यापार के लिए दैनिक आवाजाही करते हैं। बढ़ा हुआ शुल्क आम परिवारों और छोटे व्यापारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित होगा। राम कुमार ने यह भी चेतावनी दी कि कमर्शियल वाहनों जैसे ट्रक, टैक्सी और अन्य मालवाहक गाड़ियों पर शुल्क वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर महंगाई और स्थानीय व्यापार पर पड़ेगा।

पर्यटन और राज्य अर्थव्यवस्था पर असर

भाजपा का दावा है कि एंट्री टोल में वृद्धि से न केवल स्थानीय व्यापार प्रभावित होगा, बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता पर प्रत्यक्ष आर्थिक प्रहार है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

राम कुमार, भाजपा नेता, हरौली: “प्रदेश सरकार का यह फैसला आम जनता और छोटे व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ डालेगा। इससे न केवल व्यापार प्रभावित होगा बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बह्रा यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, छात्रों को मिला न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव

सोलन/ 17 अप्रैल — बह्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश र राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविदर सिंह बह्रा ने...

धर्मशाला में श्रमिकों का प्रदर्शन,लंबित क्लेम पर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में शुक्रवार को जिला भर से आए श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचेहरी अड्डा पर एकत्रित हुए मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके क्लेम सेटल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन...

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.