Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीटिंग क्षमता बढ़कर 32

राहुल चावला, धर्मशाला-:एचआरटीसी के बेड़े में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। इन बसों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि बसों में लगेज बॉक्स की जगह दो अतिरिक्त सीटें लगाई जाएंगी, जिससे सीटिंग क्षमता बढ़कर 32 हो जाएगी। साथ ही पीछे बैठने वाले यात्रियों को सामने की ओर बेहतर दृश्यता भी मिल सकेगी।यह जानकारी एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित नई इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल के दौरान दी। 

वर्कशॉप में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि नई बसों में सवार होने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एंट्री स्टेप को ऊपर-नीचे करने की सुविधा दी गई है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेशभर में इन बसों का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान बसों की परफॉर्मेंस, एवरेज और तकनीकी खामियों का आंकलन किया जाएगा। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ यह रिपोर्ट तैयार करेंगे कि किस रूट पर बस ने कितना औसत दिया। उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों से 180 किलोमीटर तक की एवरेज मिलने की संभावना है, हालांकि शिमला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 173-174 किलोमीटर तक का औसत सामने आया है।

अजय वर्मा ने कहा कि ट्रायल के दौरान बसों में पाई जाने वाली 10 से 12 कमियों को कंपनी के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि अंतिम सप्लाई से पहले आवश्यक सुधार किए जा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल के अंत तक 50 प्रतिशत नई इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।नई बसों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी बेहतर बैटरी बैकअप है। पहले की इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर 120 से 125 किलोमीटर तक चलती थीं, जबकि नई बसें कम समय में चार्ज होकर लगभग 180 किलोमीटर तक दौड़ सकेंगी।

रूट निर्धारण की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इस पर विभाग के आरएम और डीएम कार्य कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि इन बसों को पठानकोट और होशियारपुर तक भी संचालित किया जाए। इसके अलावा पुराने फ्लीट को चरणबद्ध तरीके से बदलने और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन बसों को चलाने की योजना है। प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस की लागत करीब 1.71 करोड़ रुपये है और इसकी मेंटेनेंस संबंधित कंपनी द्वारा की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.