Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल सदन विवाद पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल,उच्च स्तरीय जांच की मांग

मंडी, 23 फ़रवरी -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में आयोजित एआई समिट के दौरान कुछ युवकों के ठहरने और प्रदर्शन से जुड़े मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।

मंडी से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस स्थान पर स्वयं मुख्यमंत्री ठहरे हों, वहां कथित तौर पर असामाजिक तत्वों को कमरा मिलना और हंगामा होना चिंताजनक है। उन्होंने इसे राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न बताते हुए पूछा कि क्या यही सरकार का घोषित ‘व्यवस्था परिवर्तन’ है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों को यदि सरकारी अतिथि गृह में ठहराया गया, तो यह राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।उन्होंने कहा कि इस मामले में पैसों के कथित लेन-देन की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन परिस्थितियों में प्रदर्शनकारियों को वहां ठहरने की अनुमति मिली और क्या इसके पीछे किसी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण था। जयराम ठाकुर का कहना है कि बिना प्रभावशाली समर्थन के ऐसे संवेदनशील परिसर में ठहरना संभव नहीं हो सकता।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। साथ ही उन्होंने मांग की कि दिल्ली पुलिस और संबंधित केंद्रीय एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच करें और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करें।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की गरिमा और सुरक्षा से समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की कि सरकारी अतिथि गृह में हुई घटनाओं के लिए जवाबदेही किसकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.