Facebook-f Youtube X-twitter

ताल वार्ड के पुनर्गठन की उठी मांग,चमनेड़ को अलग जिला परिषद वार्ड बनाने का प्रस्ताव

हमीरपुर, अरविन्द-: जिला परिषद वार्डों की नई सूची जारी होने के बाद हमीरपुर ब्लॉक में बनाए गए वार्डों को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। क्षेत्र के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने एडीसी हमीरपुर को ज्ञापन सौंपते हुए ताल वार्ड के पुनर्गठन की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान स्वरूप में ताल वार्ड अत्यधिक बड़ा है, जिससे प्रशासनिक और विकासात्मक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि पुनर्गठन के बाद हमीरपुर जिला में कुल 18 जिला परिषद वार्ड बनाए गए हैं। इनमें ताल वार्ड को सबसे बड़ा वार्ड बनाया गया है, जिसमें 21 पंचायतों को शामिल किया गया है। जबकि अन्य वार्डों में पंचायतों की संख्या 9 से 15 के बीच है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में केवल दो वार्ड—जंगल रोपा और ताल—निर्धारित किए गए हैं। जंगल रोपा वार्ड में 12 पंचायतें शामिल हैं, जबकि ताल वार्ड में 21 पंचायतों को समाहित कर दिया गया है, जो संतुलन की दृष्टि से उचित नहीं माना जा रहा।

स्थानीय लोगों का तर्क है कि भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और विकास की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वार्डों का गठन किया जाना चाहिए। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ताल वार्ड में शामिल 21 पंचायतों की कुल जनसंख्या 32,775 थी। वर्तमान अनुमान के अनुसार यह संख्या 40 हजार के पार पहुंच चुकी होगी। इतनी अधिक आबादी को एक ही वार्ड में रखने से विकास योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन कठिन हो सकता है।

लोगों ने सुझाव दिया है कि ताल वार्ड को विभाजित कर चमनेड़ को अलग जिला परिषद वार्ड घोषित किया जाए। प्रस्ताव के अनुसार एक नए वार्ड में 11 पंचायतें तथा दूसरे में 10 पंचायतें शामिल की जाएं। इससे दोनों वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों का वितरण संभव हो सकेगा और प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी।समाजसेवी बलदेव धीमान ने कहा कि जिला परिषद को मिलने वाला बजट जब 21 पंचायतों में विभाजित होगा तो प्रत्येक पंचायत को अपेक्षित संसाधन नहीं मिल पाएंगे। इससे विकास कार्यों में असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जिला में 18 की बजाय 19 जिला परिषद वार्ड बनाए जाएं और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जंगल रोपा, ताल तथा चमनेड़—तीन वार्ड गठित किए जाएं।स्थानीय प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो वे आगे की रणनीति तय करने को बाध्य होंगे। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत निर्णय लेगा, जिससे क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बह्रा यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, छात्रों को मिला न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव

सोलन/ 17 अप्रैल — बह्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश र राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविदर सिंह बह्रा ने...

धर्मशाला में श्रमिकों का प्रदर्शन,लंबित क्लेम पर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में शुक्रवार को जिला भर से आए श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचेहरी अड्डा पर एकत्रित हुए मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके क्लेम सेटल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन...

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.