Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बह्रा यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, छात्रों को मिला न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव

सोलन/ 17 अप्रैल — बह्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश र

राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविदर सिंह बह्रा ने की।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अविनाश राय खन्ना ने विधि के छात्रों को वकालत के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक सफल वकील वही होता है जो मेहनत, गहन अध्ययन और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से न्याय दिलाने की क्षमता रखता है। उनके अनुसार, वकालत केवल पेशा नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जहां वकील अदालत और समाज के बीच एक सेतु का कार्य करता है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार समान तथ्यों और कानून के बावजूद अलग-अलग वकील अपने तर्क और प्रस्तुति के आधार पर अलग परिणाम प्राप्त करते हैं। इसीलिए उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि केस की गहराई, तथ्यों की समझ और तार्किक प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दें।

खन्ना ने अपने शुरुआती करियर के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और तैयारी ही सफलता दिलाती है। उन्होंने बताया कि कैसे एक कमजोर प्रतीत होने वाले मामले को उन्होंने गहन अध्ययन और सही रणनीति के आधार पर जीता। उन्होंने छात्रों को हर केस को चुनौती के रूप में लेने और पूरी तैयारी के साथ अदालत में प्रस्तुत होने की प्रेरणा दी।उन्होंने मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह मंच छात्रों को वास्तविक न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव प्रदान करता है। इससे छात्रों में कानूनी समझ, तर्क क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है।

कार्यक्रम में देशभर से आई विभिन्न टीमों ने भाग लिया और अपनी कानूनी दक्षता का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा जताई कि यह प्रतियोगिता छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

युवा खिलाड़ियों पर मोर्कल का भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार भारत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की तैयारियों, युवा खिलाड़ियों की भूमिका और विपक्षी टीम की चुनौती को लेकर खुलकर बात की। धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम हर परिस्थिति के लिए तैयार है...

भारत के खिलाफ चुनौती से अफगानिस्तान करेगा वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत: शहीदी

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम आईसीसी विश्व कप 2027 अभियान की शुरुआत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ करने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह मुकाबला टीम के लिए अपनी तैयारियों, मजबूती और कमजोरियों...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क...

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, शौचालय में मिला संदिग्ध नोट; जांच में कुछ नहीं निकला

Summer express, लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार को बम की झूठी सूचना मिलने के बाद निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। विमान के शौचालय में एक संदिग्ध नोट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन...

जालंधर के जेपी नगर में गोदाम में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Summer express, जालंधर। शहर के जेपी नगर क्षेत्र में देर रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने से आसपास के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.