Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा: CET के लिए आवेदन किया, लेकिन परीक्षा नहीं दे पाए CM के बेटे

चंडीगढ़ | हरियाणा में तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर इन दिनों व्यापक चर्चा हो रही है। इस परीक्षा की पारदर्शिता और महत्व को लेकर तब और ध्यान आकर्षित हुआ, जब यह जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बेटे अनिकेत सैनी ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया था। हालांकि 26 और 27 जुलाई को आयोजित परीक्षा में वह शामिल नहीं हो सके, क्योंकि उस समय वह दिल्ली की एक लॉ कंपनी में इंटर्नशिप कर रहे थे। अनिकेत वर्तमान में बीए-एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। आवेदन के बावजूद परीक्षा में शामिल न हो पाने का मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज्य में विपक्ष की ओर से यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और हरियाणा के युवाओं की अनदेखी हो रही है। इन आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया है। उनका कहना है कि जब हरियाणा के युवाओं को अन्य राज्यों में अवसर मिल सकते हैं, तो मेरिट के आधार पर अन्य राज्यों के युवाओं को हरियाणा में अवसर मिलना भी स्वाभाविक है। सरकार का दावा है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के आंकड़ों के अनुसार बाहरी अभ्यर्थियों का चयन प्रतिशत केवल दो से तीन प्रतिशत है, जबकि अधिकांश पदों पर प्रदेश के युवाओं का चयन हुआ है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार राज्य में प्रतिवर्ष 15 से 16 हजार 500 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इनमें लगभग 15 हजार पद कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से और एक से डेढ़ हजार पद लोक सेवा आयोग के जरिए भरे जाते हैं। अब तक कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 1.60 लाख से अधिक तथा लोक सेवा आयोग द्वारा करीब 18 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

वर्ष 2022 में मनोहर लाल के कार्यकाल में पहली बार सीईटी का आयोजन किया गया था। इसके बाद 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। सरकार अब चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए भी सीईटी कराने की तैयारी में है। तृतीय श्रेणी सीईटी के लिए इस बार 13.48 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 12 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और करीब आठ लाख सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों के लिए 13 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जबकि लगभग 10 हजार पदों पर जल्द नियुक्तियां निकाली जाएंगी। परीक्षा परिणाम लगभग 92 प्रतिशत रहा।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह के नेतृत्व में परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और बिना सिफारिश तथा बिना अनावश्यक खर्च के पात्र युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरिट आधारित नियुक्तियों की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.