Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में छात्राओं से भरी कॉलेज बस पर हमला, शीशे तोड़े

सिरसा  | सिरसा में छात्राओं से भरी एक कॉलेज बस पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। जब शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज, डेरा सच्चा सौदा की बस सिरसा से रूपाणा खुर्द की ओर जा रही थी। बस में लगभग 40 छात्राएं सवार थीं। हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए और चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया।

बस चालक अनिल कुमार के अनुसार, दड़बा कलां गांव के पास से गुजरते समय तीन बाइक सवार युवक बस को साइड देने को लेकर बहस करने लगे। चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस आगे बढ़ाई, लेकिन रूपाणा खुर्द पहुंचते ही आरोपियों ने बस को रुकवा लिया और उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बस में बैठी छात्राएं घबरा गईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सीधे रूपाणा खुर्द के सरपंच सुभाष बैनीवाल के घर के बाहर ले जाकर रोका और तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नाथूसरी-चोपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही नाथूसरी-चोपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विनोद बांगड्या और स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी छात्राओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.