Facebook-f Youtube X-twitter

दिल्ली–हिमाचल पुलिस विवाद पर सियासत तेज, भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा

शिमला, संजू-:दिल्ली और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच हालिया घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

भाजपा विधायक विनोद कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की थी, लेकिन राज्य सरकार के दबाव के चलते उसे पीछे हटना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाकर दिल्ली पुलिस के काम में बाधा डाल रही है।विनोद कुमार के अनुसार, दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन से देश की छवि धूमिल हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल पुलिस का सम्मान करती है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दबाव में गैरकानूनी कदम नहीं उठाए जाने चाहिए। इस प्रकरण से प्रदेश पुलिस की छवि प्रभावित हुई है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.