Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नमो भारत कॉरिडोर की दो परियोजनाओं को मंजूरी, हरियाणा में जल्द शुरू होगा काम

चंडीगढ़। हरियाणा में नमो भारत (रैपिड रेल) कॉरिडोर की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं के तहत करनाल से दिल्ली और बावल से दिल्ली तक रैपिड रेल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद अब इन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार काम शुरू होने के बाद करीब चार साल के भीतर दोनों कॉरिडोर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच आवागमन काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।

करनाल से दिल्ली तक प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर की लंबाई लगभग 136 किलोमीटर होगी। इस परियोजना पर करीब 33,051 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी लगभग 7,472 करोड़ रुपये रहेगी। इस कॉरिडोर के बनने से करनाल से दिल्ली का सफर करीब 90 मिनट में पूरा हो सकेगा। इस मार्ग पर करनाल, पानीपत, मुरथल, कुंडली होते हुए दिल्ली तक रैपिड रेल चलेगी। अभी तक इस रूट पर 17 स्टेशनों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है।

दूसरी परियोजना के तहत बावल से दिल्ली तक लगभग 93 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस पर करीब 32,327 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें हरियाणा सरकार करीब 6,957 करोड़ रुपये का योगदान देगी। इस मार्ग पर बावल से रेवाड़ी, धारूहेड़ा, पंचगांव, मानेसर और गुरुग्राम होते हुए दिल्ली तक तेज यात्रा सुविधा मिलेगी। इस परियोजना में अभी तक 13 स्टेशनों की योजना बनाई गई है।

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर खरे ने बताया कि दोनों परियोजनाओं की डीपीआर को पीआईबी से मंजूरी मिल चुकी है और अब इन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

वहीं, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने भविष्य में इस नेटवर्क के विस्तार की भी योजना बनाई है। प्रस्तावित विस्तार के तहत दिल्ली से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल तक कॉरिडोर बढ़ाने के साथ-साथ दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक मार्ग को भी रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। इससे हरियाणा के कई और शहरों को तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.