Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा ने नगर निगम  शिमला के मेयर के खिलाफ प्रदर्शन,दुर्व्यवहार के आरोप

शिमला, संजू-:शिमला नगर निगम की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के मेयर सुरेंदर चौहान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उनके पार्षद बिट्टू कुमार के साथ मेयर द्वारा बदसलूकी की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह व्यवहार एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की गरिमा के खिलाफ है।

पार्षद बिट्टू कुमार ने कहा कि वह जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और मेयर स्वयं भी पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर इस पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में किसी भी पार्षद के साथ अपमानजनक व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिया जाए।भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान ने आरोप लगाया कि मेयर का कार्यकाल छह जनवरी को समाप्त हो चुका है और इसके बावजूद वे पद पर बने हुए हैं, जो असंवैधानिक है। उन्होंने यह भी कहा कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में उनके द्वारा पारित किया गया बजट भी वैधानिकता के दायरे में सवालों के घेरे में है।

भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने भी मेयर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की बैठकों में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।भाजपा ने साफ किया है कि पार्षद के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.