Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा सरपंच हत्याकांड: AAP विधायक अमृतपाल ने आरोपों को किया खारिज

मोगा |  मोगा में हाल ही में हुई सरपंच हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने सोशल मीडिया लाइव के जरिए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। विधायक ने कहा कि उनके खिलाफ फैलाए जा रहे आरोप “बेबुनियाद और तथ्यहीन” हैं।

अमृतपाल सिंह का कहना है कि मृतक सरपंच हरविंदर सिंह का खुद का आपराधिक रिकॉर्ड था और वह आरोपी की पत्नी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के कारण विवाद में फंसा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी व्यक्तिगत रंजिश के कारण आरोपी ने सरपंच की हत्या की।

दूसरी ओर, सरपंच हरविंदर सिंह के परिवार ने विधायक अमृतपाल सुखानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार के सदस्य इस मांग को लेकर बाघापुराना में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच हरविंदर सिंह को हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब सरपंच अपनी गाड़ी से उतरकर निजी जिम में प्रवेश कर रहे थे। पीछे से आई फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे हमलावरों ने कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं पर फोकस

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के विंटर शेड्यूल 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और...

अमृतसर में हथियार और हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नई पिस्तौल और 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से...

बेंगलुरु में दुकान में आग लगने के दो दिन बाद इमारत से मिले जोड़े के जले हुए शव

Summer express, बेंगलुरु I कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लुब्रिकेंट की एक दुकान में आग लगने की घटना के दो दिन बाद इमारत के अंदर से एक जोड़े के जले हुए शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान आकाश और नागरत्ना के रूप में की है। दोनों केजी हल्ली स्थित एक पेट्रोल पंप...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के समापन पर कीं कई अहम घोषणाएं, महिला के नाम पर जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क होगा 4 प्रतिशत कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप...

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.