Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को 1884 करोड़ वितरित : सीएम नायब सैनी

Summer Express , चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए कुल 1884 करोड़ रुपये की राशि वितरित की। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है, जिससे सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 842 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के खातों में सीधे भेजी गई है। इन योजनाओं में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को बिना किसी बाधा के लाभ मिल रहा है। परिवार पहचान पत्र के आधार पर लागू प्रोएक्टिव मॉडल के तहत पात्रता स्वतः निर्धारित होती है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 की फसलों के लिए किसानों को बीमा क्लेम भी वितरित किया गया। इसके तहत 1 लाख 67 हजार 460 किसानों के बैंक खातों में 711 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में किसानों को फसल मुआवजा और बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

सरकार ने प्रदेश के आढ़तियों को भी राहत देते हुए 11 हजार 199 आढ़तियों के खातों में 56 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के दौरान अब तक आढ़तियों को लगभग 239 करोड़ 28 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं रबी-खरीफ सत्र 2024-25 से गेहूं, धान और बाजरा पर आढ़तियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने का निर्णय लिया गया है।

दयालु योजना के तहत भी 5 हजार 409 परिवारों को 205 करोड़ 42 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस राशि को मिलाकर अब तक 55 हजार 407 परिवारों को कुल 2086 करोड़ 77 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 12 हजार 353 लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 67 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। वर्ष 2016-17 से अब तक इस योजना के तहत 720 करोड़ 22 लाख रुपये की वित्तीय सहायता लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.