Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM नायब सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि योजना के तहत 7,01,965 लाभार्थी महिलाओं के खातों में 2,100 रुपए डाले गए हैं। सीएम सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अब इस योजना की राशि हर महीने नहीं, बल्कि तीन महीने के अंतराल पर एक साथ भेजी जाएगी।

योजना के डिजिटल पहलू पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से आवेदन पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन हैं। आवेदन पूर्ण होने के 24 से 48 घंटे में वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है। पात्र महिलाओं को SMS द्वारा सूचित किया जाता है और ऐप पर लाइव फोटो अपलोड करना आवश्यक होता है। आधार डेटाबेस के माध्यम से E-KYC होने के बाद सेवा विभाग पेंशन आईडी जारी करता है।

योजना की शुरुआत 2024 विधानसभा चुनाव घोषणा-पत्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के वादे के तहत हुई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मार्च 2025 में बजट भाषण में इसका औपचारिक ऐलान किया और इसके लिए 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया।

योजना सितंबर 2025 में शुरू हुई और 1 नवंबर, हरियाणा दिवस पर पहली मासिक किस्त 2,100 रुपए की DBT के जरिए महिलाओं के खातों में डाली गई थी। इस बीच, 9,55,200 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 7,01,965 महिलाएं पात्र पाई गईं। 5,58,346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया, जबकि 1,43,619 महिलाओं का वेरिफिकेशन अभी लंबित है।

मुख्यमंत्री ने सभी पात्र महिलाओं को बधाई दी और कहा कि सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो संकल्प लिए हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.