Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कुरुक्षेत्र में शुरू, जिलाध्यक्ष शामिल

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर की शुरुआत कुरुक्षेत्र में हो गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरियाणा और उत्तराखंड के नव-नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना है।

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सिरसा से सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांवों, कस्बों और शहरों तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर जनता से सीधा संवाद ही संगठन को मजबूती प्रदान कर सकता है।

कुमारी सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ काम करना होगा। उन्होंने जिलाध्यक्षों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बताया गया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन सृजन कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया है। इसमें कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, विचारधारा और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही फील्ड विजिट के माध्यम से जिलाध्यक्ष गांवों में जाकर जमीनी हकीकत को समझेंगे, ताकि भविष्य की रणनीति उसी आधार पर तय की जा सके।

कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रशिक्षण एवं कांग्रेस संदेश प्रभारी सचिन राव, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस दौरान कुमारी सैलजा ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.