Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में बादलों की आवाजाही, 15 मार्च के बाद मौसम बदलने के संकेत

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने से मौसम कुछ हद तक सुहावना नजर आया।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि 14 मार्च तक पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम इसी तरह सामान्य रहेगा, हालांकि बीच-बीच में बादलों की हल्की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान बारिश या तेज आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के महीने में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में अस्थायी बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक 14 मार्च के बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ सकता है। इसके प्रभाव से 15 मार्च के आसपास राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

यदि ऐसा होता है तो लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.